Friday, July 5, 2019

मलाल है

तेरी नुक्कड़ में घुसते ही मन में धमाल है ।
वह एहसास मत पूछो , कमाल ही कमाल है ॥

लव्स अब न कामयाब हैं तेरा दीदार का  ।
नहीं मेरे पास देने के लिए कुछ मिसाल है ॥

तुम चाहे कितना भी ख़फ़ा क्यों न हो ।
हमेशा मेरे लिए तेरी आँखों में मशाल है॥

मेरे क़दमों में आजकल ज़ोश ज़्यादा है ।
तेरी आहट-ए-क़दमों का कमाल है  ॥

गुलिस्तां छोड़कर मेरे पास अक्सर न आया करो ।
फूलों के आँखों में मलाल ही मलाल है ॥

No comments:

வாழ்க்கை எனும் பயணம்

 வாழ்க்கை சொல்லும் கதையெல்லாம் நாளை மறந்திடுமே, வாழ்ந்த தடங்கள் நாமில்லாமல் மண்ணில் மறைந்திடுமே! கல்லாய் கால்கள் கனத்தாலும்  நின்று விடாதே, ...