Monday, June 29, 2026

तू ही है ।

 मैं सितार  हूँ, मेरी हर धड़कन का तार तू ही है

जो बजाए, जो गाए, जो सुने — वो सरकार तू ही है ।

मैंने सोचा था मैं अलग हूँ, तू अलग है —
पर जब झनझनाई सितार , समझा — इक़रार तू ही है ।

बरसों तक मैं ढूँढता रहा तुझे मंदिर मंदिर —
अब जाना — मेरे भीतर खिलती जो बहार, तू ही है ।

तार बिन सितार  क्या, सितार  बिन तार क्या —
यह जो मिलन है, यह जो इंतज़ार — तू ही है ।

जिस पल छुआ तूने — मैं राग बन गया —
मेरे हर सुर का, हर स्वर का आधार तू ही है ।

'मनन' समझा आख़िर — न मैं था, न तू था —
बस एक नग़्मा था — उस नग़्मे का मेदार तू ही है ।

No comments:

மெலடி மட்டும் மிச்சம்

 சினிமா இசையின் ஒரு யுகத்தை உருவாக்கிய எஸ். ஜானகி இன்று காலமானார் என்ற செய்தி, கோடிக்கணக்கான இசை ரசிகர்களுக்கு பேரிழப்பாக உள்ளது. ஆறு தசாப்த...